{"_id":"5c61c5f0bdec22736436ad69","slug":"59-congress-workers-arrested-for-protesting-against-delay-in-action-on-chit-fund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाले की कार्रवाई में देरी का विरोध करने पर 59 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिटफंड घोटाले की कार्रवाई में देरी का विरोध करने पर 59 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
Tue, 12 Feb 2019 12:28 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chit Fund Scam
चिटफंड घोटाले की कार्रवाई में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान समेत 59 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। ये सभी उसी मेट्रो चैनल पर प्रदर्शन कर रहे थे, जहां सीबीआई मामले में ममता बनर्जी ने हाल ही में धरना दिया था।
विज्ञापन
सभी को चीफ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को 300 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेट्रो चैनल पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद भी प्रदर्शन नहीं रुका तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
विज्ञापन