फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   581 terrorists die in three years on Indo-Pak border, LoC in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा, एलओसी पर तीन साल में 581 आतंकियों का किया सफाया

Thu, 26 Jul 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
581 terrorists die in three years on Indo-Pak border, LoC in Jammu and Kashmir

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर और एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन में साल 2015 से अब तक 581 आतंकी मार गिराए। वहीं 69 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को लोकसभा में दी। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में भामरे ने कहा, ‘साल 2015 में 108 आतंकी मारे गए।

विज्ञापन


साल 2016 में 150 और साल 2017 में 213 आतंकियों मारे गए। साल 2018 (22 जुलाई तक) में 110 आतंकी मारे जा चुके हैं।’ उन्होंने कहा कि 2015 से सीजफायर के उल्लंघन में सेना के 44 और बीएसएफ के 25 जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) एलओसी पर शांति बहाल करने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन


रमजान सीजफायर के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी
केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने बुधवार को कहा कि रमजान के महीने में सीजफायर के दौरान जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र ने 16 मई को सुरक्षा बलों और सेना को राज्य में रमजान के महीने के दौरान हिंसक अभियान नहीं चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में अहीर ने कहा कि 17 मई 2018 से 17 जून 2018 को दौरान जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की 117 घटनाओं की खबर मिली।  जबकि 15 अप्रैल से 16 मई 2018 के दौरान पत्थरबाजी की 219 घटनाएं हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed