{"_id":"5e0b76e98ebc3e87f0307620","slug":"58-ips-officers-transferred-in-west-bengal-two-new-police-districts-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो नए पुलिस जिले बनाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साल के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो नए पुलिस जिले बनाए गए
Tue, 31 Dec 2019 10:32 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Secretariat
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही दो नए पुलिस जिले बनाए गए हैं। मुर्शिदाबाद और जंगीपुर को नया पुलिस जिला बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चार सब डिवीजन के साथ मुर्शिदाबाद पुलिस जिला होगा इसका मुख्यालय बेहरामपुर में होगा। जंगीपुर पुलिस जिले का मुख्यालय रघुनाथगंज होगा।
विज्ञापन
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर जोन 1 (पूर्वी) अभिषेक गुप्ता को जंगीपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया, जबकि अजीत सिंह यादव को मुर्शिदाबाद पुलिस जिला का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य आदेश में राज्य सरकार ने आसनसोल-दुर्गापुर के आयुक्त सहित 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सुकेश कुमार जैन को डीआईजी रैंक के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जैन देवेंद्र प्रकाश सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एडीजीपी दक्षिण बंगाल संजय सिंह, पश्चिमी क्षेत्र के नए एडीजीपी होंगे, जबकि राजीव मिश्रा दक्षिण बंगाल के आईजी पुलिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि आईजीपी ट्रैफिक (सुरक्षा) उत्तर बंगाल आर राजशेकरन अब बांकुरा रेंज के आईजीपी होंगे। आईजीपी मुर्शिदाबाद रेंज बास्तब बैद्य, आईजीपी सीआईडी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
देवर्षि दत्ता दक्षिण दिनाजपुर जिले के नए एसपी होंगे और वी सोलोमन नेसकुमार को एसपी पुर्वी मेदिनीपुर के साथ कोलकाता पुलिस के एसटीएफ का संयुक्त आयुक्त का प्रभार दिया गया है। सोलोमन शुभंकर सिन्हा सरकार की जगह लेंगे जिन्हें कोलकाता पुलिस का संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) बनाया गया है।
देबस्मिता दास डीसीपी पूर्वी-दक्षिण डिवीजन (ईएसडी) को डीसीपी दक्षिण-पूर्वी डिवीजन एजॉय प्रसाद के साथ आदान-प्रदान किया है। यानि दोनों एक दूसरे की जगह लेंगे। डीसीपी वायरलेस जोयीता बोस को कोलकाता पुलिस का नया डीसीपी उत्तरी डिवीजन बनाया गया है, वहीं डीसीपी पूर्वी डिवीजन रूपेश कुमार डीसीपी ट्रैफिक होंगे।
कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक डीसीपी संतोष पांडे, अखिलेश कुमार चतुर्वेदी के स्थान पर जेसीपी ट्रैफिक कोलकाता पुलिस होंगे। अखिलेश कुमार को जेसीपी सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। कोलकाता सशस्त्र पुलिस (केएपी) के प्रथम बटालियन के डीसीपी विश्वजीत घोष को डीसीपी साउथ वेस्ट डिवीजन और कोलकाता सशस्त्र पुलिस (केएपी) के द्वितीय बटालियन के डीसीपी गौरव लाल को डीसीपी ईस्ट डिवीजन बनाया गया है।
निलाद्री चक्रवर्ती को राज्य अग्निशमन सेवाओं का नया एडीजीपी बनाया गया है। राज्य सीआईडी (विशेष) के डीआईजी मितेश जैन को राज्य सीआईडी के साइबर अपराध का डीआईजी बनाया गया है।