फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   58.95 percent voting in Maharashtra, urban voters disappointed

महाराष्ट्र में 59.18 फीसदी मतदान, शहरी मतदाताओं ने किया निराश

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
58.95 percent voting in Maharashtra, urban voters disappointed
महाराष्ट्र के मतदाता - फोटो : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को उम्मीद से कम मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में 58.95 फीसदी मतदान हुआ। वहीं इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों में राज्य में रिकॉर्ड 64.1 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि 2014 के विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र में 63.30 फीसदी वोट पड़े थे। इस लिहाज से राज्य के चुनावों में लोगों ने अपेक्षाकृत कम दिलचस्पी दिखाई है। गांवों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों के मतदाता वोट डालने के प्रति अधिक उदासीन रहे। इसकी वजह जानकार मान रहे हैं कि शुरू से नतीजों के एक ही पक्ष में झुके होने का सभी को विश्वास था। पक्ष-विपक्ष में जोरदार टक्कर जैसी स्थिति नहीं थी। कहीं-कहीं ऐसा भी हुआ कि सीटों के बंटवारे से नाराज पक्ष ने वोट नहीं डाले।

विज्ञापन

कोल्हापुर के करवीर में सबसे ज्यादा वोटिंग

सोमवार को सबसे ज्यादा वोटिंग कोल्हापुर के करवीर में हुई, जहां 82.15 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। कोल्हापुर के ही शाहूवाड़ी में 80 फीसदी वोट पड़े। जबकि राज्य में पुणे के कस्बापेठ में सबसे कम मात्र 36.08 लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। देश की आर्थिक राजधान मुंबई में केवल डिंडोशी विधानसभा सीट पर पचास फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। डिंडोशी में 50.17 फीसदी वोटरों ने वोट डाले। अन्य स्थानों पर वोटिंग का फीसदी 50 फीसदी से नीचे रहा। राज्य में जिलेवार स्थिति में सबसे ज्यादा वोट कोल्हापुर (73.33 फीसदी) में पड़े जबकि सबसे कम मुंबई शहर (46.42 फीसदी) में वोटिंग हुई। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों पर औसतन 45.48 फीसदी ही वोटिंग हुई। उपनगरों में 49.35 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन

मतदान की शुरुआत बेहद धीमी

राज्य में मतदान की शुरुआत सुबह बेहद धीमी रही। पहले दो घंटे में सात से नौ बजे तक मात्र 6.30 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। मगर दोपहर के बाद वोटरों ने घर से निकलना शुरू किया और तीन बजे तक वोटिंग 43.78 फीसदी पहुंची। इसके बाद के दो घंटे में पांच बजे तक दस फीसदी और वोट पड़े। मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग ने तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रखी थीं। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर अधिक उत्साह था। कई मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों की लंबी कतारें थीं। शिवसेना के गढ़ मुंबई में बांद्रा पश्चिम में केवल 38.13 फीसदी वोट पड़े जबकि ठाकरे परिवार की तरफ से पहली बार चुनाव लड़ने वाले आदित्य के चुनाव क्षेत्र वर्ली ने वोटिंग के फीसदी मात्र 49.55 फीसदी रहा। विधानसभा के बीच राज्य में लोकसभा की सातारा लोकसभा सीट के लिए भी वोटिंग हुई। यहां 60.75 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed