फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   57 arms 318 ammunition 5 bombs recovered in strife-torn Manipur

Manipur: मणिपुर में 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद, 22 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई NEET की परीक्षा

Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि हिंसाग्रस्त राज्य में बुधवार को 57 हथियार, 318 गोला-बारूद और पांच बम बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
57 arms 318 ammunition 5 bombs recovered in strife-torn Manipur
बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में 57 हथियार, 318 गोला-बारूद और पांच बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही बरामद हथियारों और गोला-बारूद की कुल संख्या क्रमश: 868 और 11,518 हो गई है। राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू में 12 घंटे और पड़ोसी पहाड़ी जिलों में 10 से आठ घंटे की छूट दी गई है। छह अन्य पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू नहीं है। सिंह ने एक बयान में कहा, मणिपुर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान इंफाल पूर्व के पोरोमपत पुलिस थाने और काकचिंग जिले के सुगनू  थाने से 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 868 हथियार और 11518 गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के साथ आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। इंफाल से बुधवार को कुल 244 खाली वाहन जिरीबाम के लिए रवाना हुए, इसके अलावा 212 लोडेड वाहन नोनी से रवाना हुए और 212 लोडेड टैंकर और ट्रक जिरीबाम से रवाना हुए। एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी 2023 मंगलवार को 22 केंद्रों (इंफाल पश्चिम में 12 और इंफाल पूर्व जिलों में 10) पर आयोजित की गई थी। इसमें कहा गया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई और उपस्थिति सामान्य रही।
 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि राज्य के मंत्री और विधायक पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर जनता और नागरिक समाज संगठनों से मिलकर शांति और सामान्य स्थिति की अपील कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बल नागरिक समाज संगठनों और विभिन्न ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं और क्षेत्र में प्रभुत्व और गश्त के अपने कर्तव्यों को निभाने के अलावा शांति और सामान्य स्थिति के लिए अपील कर रहे हैं। 
 

मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था। इसके बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई थीं। जातीय हिंसा में अब तक करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

57 arms 318 ammunition 5 bombs recovered in strife-torn Manipur
Manipur - फोटो : Amar Ujala

मणिपुर में सेना का तलाशी अभियान जारी
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को भी पहाड़ी और घाटी क्षेत्र दोनों में संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। तलाशी अभियान में सेना ने भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। इसका मकसद मणिपुर में शांति बहाली की दिशा में लोगों को जागरुक करना, क्षेत्र में तनाव कम करना, छीने गए हथियारों की बरामदगी करना जो अभी भी स्थानीय लोगों के पास हैं।

29 बरामद किए गए
सेना सूत्रों के मुताबिक, सेना ने दोनों घाटी और पहाड़ी क्षेत्र के घरों, जंगलों और खेतों की तलाशी शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से स्वेच्छा से अवैध/छीनने वाले हथियार सौंपने का आग्रह किया गया था। तलाशी अभियान में आज 29 हथियार (सभी प्रकार-ज्यादातर स्वचालित), मोर्टार, हथगोले, छोटे हथियारों के गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किए गए। इन ऑपरेशनों के संचालन के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए थे कि स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed