{"_id":"5843ace14f1c1b0e2fa85f52","slug":"56-year-old-man-standing-in-atm-queue-dies-of-heart-attack-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, पैसे निकालते रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ATM लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, पैसे निकालते रहे लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पैसे निकालने के लिए एटीएम की कतार में खड़े एक सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लेकिन कतार में खड़े किसी भी शख्स ने इस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने या मदद करने की जहमत नहीं उठाई। लोग कतार में बेफिक्र खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मरने वाले शख्स का नाम कल्लोल रायचौधरी है।
सूत्रों ने बताया कि कल्लोल रायचौधरी नामक यह कर्मचारी उत्तर बंगाल के कूचबिहार में तैनात था। वहां से वह कोलकाता अपने घर आ रहा था। रास्ते में हुगली जिले के बंडेल में ट्रेन से उतरकर वह सुबह साढे़ सात बजे पैसे निकालने के लिए एटीएम की कतार में खड़ा हो गया। कतार में खड़े होने के कुछ ही देर बाद वह गश खाकर गिर पड़ा। आधे घंटे तक उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। बाद में एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने डाक्टर को बुलाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए सवाल किया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं ? इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24-परगना जिले में कतार में खड़े दो बुजुर्गों की मौत हो गई थी।