फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   551 Hindu youths were made to wear Shivastra on Mahashivratri United Hindu Front said this Updates

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर 551 हिंदू युवकों को धारण कराया शिवास्त्र, यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने कही यह बात

Sun, 19 Feb 2023 04:56 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

सचदेवा ने अपील की कि प्रत्येक हिंदू को राष्ट्रविरोधी तत्वों का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए और शिवास्त्र धारण करना चाहिए। 

विज्ञापन
551 Hindu youths were made to wear Shivastra on Mahashivratri United Hindu Front said this Updates
शिवास्त्र धारण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर हिंदू संगठन यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने 551 हिंदू युवा-युवतियों को शिवास्त्र (त्रिशूल) धारण करवाया। महाशिवरात्रि पर राजधानी के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के करावल नगर में विशाल शिवास्त्र (त्रिशूल) धारण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी के अनेक प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों और पार्षदों को भी शिवास्त्र धारण कराया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुरुषोत्तम, भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट और यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल उपस्थित थे। यह कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली के ऐसे संवेदनशील एरिया में हुआ है, जहां 2020 में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे और इसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी। आयोजक जय भगवान गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शिवास्त्र कार्यक्रम के आयोजन पर कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश विरोधी तत्वों के विरुद्ध खड़े हैं, दिल्ली में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के जयभगवान गोयल राष्ट्रवादी ताकतों का डटकर विरोध कर रहे हैं। सचदेवा ने अपील की कि प्रत्येक हिंदू को राष्ट्रविरोधी तत्वों का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए और शिवास्त्र धारण करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरूषोत्तम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नार्थ-ईस्ट के ऐसे हिंदू बहुसंख्यक इलाके आज अल्पसंख्यक में परिवर्तित हो चुके हैं। अकेले चौहान बागर में ही मात्र 34 परिवार बचे हैं। ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां हिन्दू निरंतर अल्पसंख्यक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed