{"_id":"5d10a7ca8ebc3e72ff12a357","slug":"54000-mangroves-will-be-affected-by-mumbai-ahmedabad-bullet-train-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से प्रभावित होंगे 54,000 मैंग्रोव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से प्रभावित होंगे 54,000 मैंग्रोव
Mon, 24 Jun 2019 04:06 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 24 Jun 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के चलते 13.36 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले करीब 54,000 मैंग्रोव वन प्रभावित होंगे। राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने सोमवार को यह जानकारी दी है। वह राज्य विधान परिषद में शिवसेना की पार्षद मनीषा कायंदे के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने की कोई आशंका नहीं होगी। परियोजना के खंभे ऊंचे होंगे और इसलिए पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा।'
विज्ञापन
रावते ने कहा कि राज्य सरकार ने इस कई अरब डॉलर की परियोजना के लिए काटे जाने वाले प्रत्येक पेड़ के स्थान पर पांच पौधे लगाने का प्रस्ताव दिया है। रावते ने अपने लिखित उत्तर में कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक किसान उचित मुआवजे के लिए अपनी जमीन देने के इच्छुक हैं।’
विज्ञापन
बता दें कि इस परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर की लागत आने का अनुमान है। इसके लिए निधि जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) उपलब्ध कराएगी।