फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   53,000 people stranded in six districts in Assam flood situation grim

असम: बाढ़ की स्थिति गंभीर; छह जिलों में 53000 लोगों के सामने खाने-पीने के लाले

Mon, 28 Aug 2023 04:23 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 04:23 AM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई, जिससे आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
53,000 people stranded in six districts in Assam flood situation grim
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राज्य के छह जिलों में 53,000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। धेमाजी में लगभग 24,000 स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि सोनितपुर, लखीमपुर और डिब्रूगढ़ जिलों में क्रमश : 12,000, 8,500 और 7,500 लोग फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई, जिससे आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ ने 11 राजस्व क्षेत्रों के तहत 120 गांवों को प्रभावित किया है। लगभग 3,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। सोनितपुर जिले में, 38 गांव वर्तमान में पानी में डूबे हुए हैं।  
विज्ञापन


असम के नगांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या 
वहीं, असम के होजाई जिले में एक रिश्तेदार ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को कहा कि लड़की का शव शनिवार रात उसके घर से बरामद किया गया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जब लड़की घर में अकेली थी तो एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed