फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 percent of Maharashtra Covid-19 patients aged 31 to 50 and 66 percent of cases imported

कोरोना: महाराष्ट्र में चौंकाने वाला खुलासा, आधे मरीजों की उम्र 31 से 50 वर्ष

Fri, 27 Mar 2020 09:25 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 27 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
50 percent of Maharashtra Covid-19 patients aged 31 to 50 and 66 percent of cases imported
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार झेल रहा है। इस राज्य में अब तक इस महामारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कुल 124 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक जितने भी कोविड-19 के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से 50 प्रतिशत लोग 31 से 50 वर्ष की आयु वाले हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए पहले 122 रोगियों की विश्लेषण रिपोर्ट से पता चलता है कि कोविड -19, जो दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में शुरू हुआ, वो महाराष्ट्र में विदेशों से आया। जितने भी मरीज से इससे संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 66 प्रतिशत विदेश यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर ने यूएई और अमेरिका की यात्रा की थी, उसके बाद सऊदी अरब और यूके से लौटने वाले लोग हैं। बाकी के 29 फीसदी लोग प्रभावित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं सात लोगों की यात्रा के विवरण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विदेश से लौटे संक्रमितों में सबसे अधिक यूएई से आए लोग हैं। 

राज्य के इंडेक्स के अनुसार एक 40 लोगों का ग्रुप जो दुबई और अबुधाबी की यात्रा से लौटा है। उनमें से 15 लोगों को अभी तक कोविड-19 का संक्रमित पाया गया है। राज्य की ओर से ऐसा यह पहला विश्लेषण हैं। जिसमें मालूम चला है कि 16 संक्रमित मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है, इसमें 70 वर्ष की आयु वाले तीन मरीज भी शामिल हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए लोगों में 10 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 20 साल से कम है, इसमें दो 10 साल के भी संक्रमित शामिल हैं।

राज्य में अभी तक इस महामारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कुल 124 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य के एक वरीष्ठ अधिकारी ने बताया की ये आंकड़े हमें चौका देने वाले हैं और ये बता रहे हैं कि किस तरह से पूरे विश्व में यह महामारी फैल रही है। 

वरिष्ठ नागरिकों पर करें अधिक ध्यान केंद्रित

डॉ. टीपी लहाने ( चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ,डीएमईआर के प्रमुख) ने बताया कि 30 से 50 साल वाले संक्रमित जो लोग हैं वो अपने किसी ना किसी काम से विदेश गए थे और महाराष्ट्र में ऐसे ही लोग अभी तक सबसे अधिक प्रभावित पाए गए हैं।

डॉ. शशांक जोशी (भारतीय कॉलेज ऑफ फिजिशियन के डीन) ने कहा कि 30 से 50 साल वाले जो संक्रमित लोग हैं, वही सबसे अधिक पूरे विश्व में इस संक्रमण को फैला रहे हैं। उनसे ही सबसे अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें वरिष्ठ नागरिकों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, क्योंकि सबसे अधिक मृत्यु दर अभी तक उनकी ही है।

चीन के बाद इटली, स्पेन और अमेरिका सबसे अधिक इस महामारी से प्रभावित हैं। रिसर्च में पता चला है कि इस संक्रमण से सबसे अधिक पुरुष ही प्रभावित हुए हैं। सिर्फ 31 प्रतिशत महिलाएं ही इससे संक्रमित अब तक पाई गई हैं।

भारत में भी अब तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। देशभर में 694 लोग संक्रमित अब तक पाए गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या हुई 17 पहुंच गई है। इस महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed