{"_id":"586c23ad4f1c1b0f78159c7f","slug":"50-percent-discount-in-fees-in-iit-for-saarc-countries-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्क देशों के छात्रों को IIT की फीस में 50 फीसदी की छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सार्क देशों के छात्रों को IIT की फीस में 50 फीसदी की छूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल कराने की योजना के तहत विदेशी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। सार्क देशों के छात्रों को ट्यूशन फीस में दो हजार यूएस डॉलर देने होंगे और अन्य देशों के छात्रों के लिए यह राशि चार हजार यूएस डॉलर रखी गई है। विदेशी छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली ने एक मार्गदर्शिका बुकलेट तैयार की है। इसमें आईआईटी के इतिहास से लेकर रिसर्च व इनोवेशन के अलावा शैक्षणिक व अकादमिक जानकारियां भी साझा की हैं।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली ने अपनी बुलकेट में लिखा है कि विदेशी छात्रों को हॉस्टल लेने पर कमरे का प्रति महीना करीब एक हजार रुपये देना पड़ेगा। सार्क देशों से आने वाले छात्रों को दो हजार यूएस डॉलर ट्यूशन फीस के अलावा 7285 रुपये देने होंगे। जबकि अन्य देशों से आने वाले छात्रों को चार हजार यूएस डॉलर टयूशन फीस व 7285 रुपये के भुगतान करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी प्रबंधन ने छात्रों को सलाह दी है कि दाखिले से पहले वीजा की औपचारिकताएं पूरी कर लें। क्योंकि वीजा मिलने के बाद ही दाखिला मिलेगा। उधर, आईआईटी प्रबंधन विदेशी फैकल्टी के लिए इसी महीने में विदेशी विश्वविद्यालयों का दौरा करने जा रहा है।
विज्ञापन