फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 per cent reserved posts vacant in 10 ministries including home and railways

संसदीय समिति की रिपोर्ट : गृह, रेलवे समेत 10 मंत्रालयों में 50 फीसदी आरक्षित पद खाली

Sun, 21 Mar 2021 04:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
50 per cent reserved posts vacant in 10 ministries including home and railways
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

गृह और रेलवे समेत 10 मंत्रालयों में एससी, एसटी और ओबीसी के 50 फीसदी पद खाली पड़े हैं। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति ने की रिपोर्ट में तत्काल प्रभाव से इन पदों को भरने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक गृहमंत्रालय में कुल 30,943 आरक्षित पद हैं, जिनमें से 17493 पद खाली हैं। यहां ओबीसी की तुलना में एससी व एसटी के ज्यादा पद खाली हैं। मंत्रालय में एससी, एसटी के लिए 18,477 पद आरक्षित हैं, जिनमें से 11,233 पद खाली हैं।
विज्ञापन


साथ ही ओबीसी के 12466 आरक्षित पद हैं, जिनमें से 6206 खाली हैं।वहीं, रेल मंत्रालय की बात करें तो यहां एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 29541 पद आरक्षित हैं, इसमें से 17,769 पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक व कानून संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के कुल 53 मंत्रालयों में से 16 में 90 फीसदी कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से सिर्फ 10 मंत्रालयों ने अपने यहां खाली पदों की जानकारी साझा की है।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में 10,291 पदों में से 7040 पर भर्ती होनी है। आवास व शहरी विकास मंत्रालय में 1,251 पद हैं, जिनमें 696 पर नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 555 पद खाली हैं। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में सबसे अधिक 20,648 रिक्तियां हैं, जिनमें से 16621 को भरा जा चुका है।

नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए  
समिति ने कहा है कि आरक्षित पदों को समय से न भरने से खाली पदों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा एक अधिकारी की नियुक्ति करके आरक्षित पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। समिति ने रिपोर्ट में छह मंत्रालयों के कामकाज पर भी असंतोष जारी किया है। यह वे मंत्रालय हैं जिन्होंने खाली पड़े आरक्षित पदों के आंकडे़ उपलब्ध नहीं कराए हैं।

पद न भरने का कारण बताने को कहा
समिति ने डीओपीटी से समयानुसार आरक्षित पद न भरने का कारण बताने को भी कहा है। डीओपीटी ने समिति से कहा है कि हर मंत्रालय को प्राथमिकता के आधार पर एक अधिकारी को नामित करने को कहा है जिनकी जिम्मेदारी होगी की वह मंत्रालय में आरक्षण को सुनिश्चित कराए।


रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय में केंद्रीय बलों और अर्धसैनिक बलों सहित गृहमंत्रालय में कुल 11 लाख पद हैं। इनमें 1,27,049 पद खाली पड़े हैं, जिनमें 50 फीसदी आरक्षित पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed