फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 former iit students quit there jobs and created new party 'BAP'

IIT के 50 पूर्व छात्रों ने नौकरी छोड़ बनाई राजनीतिक पार्टी 'बाप'

Mon, 23 Apr 2018 09:34 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
50 former iit students quit there jobs and created new party 'BAP'

देशभर की विभिन्न IIT के 50 पूर्व छात्रों ने अपनी नौकरी छोड़कर एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। इनका मकसद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। इन्होंने अपने दल का नाम बहुजन आजाद पार्टी (बाप) रखा है।

विज्ञापन

 
वर्ष 2015 में IIT दिल्ली से ग्रेजुएट नवीन कुमार इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम सभी अलग अलग IIT से पढ़े हुए हैं और अपनी नौकरी छोड़कर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हमने दल को मंजूरी के लिए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया है। हालांकि उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि हम जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं। हम उच्च महत्वाकांक्षा वाला छोटा राजनीतिक दल नहीं बनना चाहते हैं। हम 2020 बिहार विधानसभा चुनाव से अपनी किस्मत आजमाएंगे और इसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

 
इस दल में ज्यादातर सदस्य एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय से हैं। इनका मानना है कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में पिछड़ों वर्गों को उनका वाजिब हक नहीं मिला है। पार्टी ने बीआर आंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस और एपीजे अब्दुल कलाम के पोस्टर लगाकर सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed