फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 March 2026 Major Events

आज के दिन: नेपाल में आम चुनाव; टी20 विश्वकप में भारत-इंग्लैड के बीच दूसरा सेमीफाइनल

Thu, 05 Mar 2026 06:12 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 05 Mar 2026 06:12 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार 5  मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
5 March 2026 Major Events
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 5 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं, टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन

नामांकन की अंतिम दिन

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन गुरुवार को है। वहीं, 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो और हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में आम चुनाव 

नेपाल में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं।  इन संसदीय चुनावों के लिए भारत से लगी सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। यह चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल

टी-20 विश्वकप में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल है। इसमें भारत और इंग्लैड आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।  इससे पहले रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित

जयपुर में गुरुवार को ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक होने वाली थी। यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अतर्राष्ट्रीय यात्रा मार्गों पर पड़ रहे असर की वजह से स्थगित की गई है।

अमित शाह का ओडिशा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से दो दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम सहित कई सरकारी आयोजनों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह पांच मार्च की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और अगले दिन कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ग्रेनो वेस्ट आएंगे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आ रहे हैं। यहां सेक्टर-3 में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन का कार्यक्रम है। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी शहर में मौजूद रहेंगे। इससे पहले 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में एक सेमी कंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद आए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

हिमाचल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गुरुवार को विधायक दल के साथ बैठक कर सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में चुनाव रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विधायक दल की बैठक का उद्देश्य सभी विधायकों को एक मंच पर लाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

शिमला मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर सुनवाई

हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम के महापौर का कार्यकाल बढ़ाने वाले मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

भागीरथपुरा कांड पर सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा के दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होंगी। इसमें हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग भी प्रारंभिक रिपोर्ट रख सकता है। कोर्ट ने सेवानिवृत न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता को जांच सौंपी है। आयोग से 2 मार्च तक भागीरथपुरा कांड को लेकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed