{"_id":"602b2e9a8ebc3ee9702beb8e","slug":"5-killed-and-at-least-5-injured-in-a-collision-between-multiple-vehicles-on-mumbai-pune-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Tue, 16 Feb 2021 11:34 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक ट्रक ने मंगलवार तड़के दो कार और एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी एक कार से सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे, उनकी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन