{"_id":"6648e19d36c143894f021be7","slug":"5-held-for-manhandling-poll-staffer-during-cash-seizure-at-bjp-candidate-s-office-fir-names-25-more-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: चुनाव कर्मचारियों से मारपीट पर पांच गिरफ्तार, 30 के खिलाफ केस दर्ज एजेंसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: चुनाव कर्मचारियों से मारपीट पर पांच गिरफ्तार, 30 के खिलाफ केस दर्ज एजेंसी
Sat, 18 May 2024 10:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 18 May 2024 10:46 PM IST
सार
चुनाव आयोग के उड़न दस्ते के माधव भांगरे ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें सीविजिल मोबाइल एप के माध्यम से उपनगर मुलुंड में बीपी चौराहा क्षेत्र में नकदी वितरण के बारे में शिकायत मिली थी। मोबाइल एप नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में मदद करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में नकदी जब्ती के दौरान एक चुनाव अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी में नामित अन्य 25 लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के उड़न दस्ते के माधव भांगरे ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें सीविजिल मोबाइल एप के माध्यम से उपनगर मुलुंड में बीपी चौराहा क्षेत्र में नकदी वितरण के बारे में शिकायत मिली थी। मोबाइल एप नागरिकों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में मदद करता है। मुंबई में 20 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जब उड़न दस्ता मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने पाया कि यह मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार मिहिर कोटेचा का बैक ऑफिस था। दस्ते को कार्यालय में 50,000 रुपये से अधिक की नकदी मिली थी और उसे जब्त कर लिया गया। पैसे के बारे में पूछे जाने पर कोटेचा के कार्यालय के लोगों ने कहा कि वे इसके संबंध में दस्तावेज बाद में जमा करेंगे। जैसे ही उड़न दस्ते ने अपनी कार्रवाई शुरू की, कई लोग बाहर जमा हो गए। जब भांगरे और उनकी टीम बाहर आई तो भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और पैसे छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन