{"_id":"6503f27bb1217c1a8f08a6f9","slug":"5-dead-11-injured-as-jeep-collides-with-lorry-in-andhra-s-annamaya-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: अन्नामाया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा; लॉरी से टकराई जीप, पांच लोगों की मौत, 11 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: अन्नामाया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा; लॉरी से टकराई जीप, पांच लोगों की मौत, 11 घायल
Fri, 15 Sep 2023 11:28 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:28 AM IST
सार
मेथमपल्ली के सर्कल इंस्पेक्टर नागाबाबू ने मीडिया को बताया, ''दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तिरुपति रुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" घायलों में से सात की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।"
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त जीप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अन्नामाया जिले में शुक्रवार सुबह एक जीप और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है और मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
मेथमपल्ली के सर्कल इंस्पेक्टर नागाबाबू ने मीडिया को बताया, ''दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तिरुपति रुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" घायलों में से सात की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।"
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा, 'मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएनआई द्वारा एक्सेस किए गए दृश्यों में टक्कर के प्रभाव से लॉरी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, जबकि जीप क्षतिग्रस्त अवस्था में थी।
विज्ञापन
लॉरी कडप्पा से चित्तौड़ जा रही थी, जबकि जीप में 16 तीर्थयात्री सवार थे, जो तिरुमाला से कर्नाटक के बेलगावी लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए।