फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 crore minority students get scholarships in 5 years

5 साल में 5 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, नकवी ने तय किए ‘थ्री ई’ लक्ष्य

Wed, 05 Jun 2019 05:39 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
5 crore minority students get scholarships in 5 years
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अल्पसंख्यकों के बीच विश्वास बहाली की सलाह के बाद अल्पसंख्यक मंत्रालय ने कई अहम योजना बनाई हैं। मंत्रालय ने अगले पांच साल में अल्पसंख्यक वर्ग के पांच करोड़ छात्रों की प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने और 25 लाख नौजवानों को तकनीकी दृष्टि से दक्ष करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देशव्यापी ‘पढ़ो-बढ़ो’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रालय के लिए थ्री ई (एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट, एम्पावरमेंट,) का लक्ष्य निर्धारित किया है। पदभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ पहली बैठक में नकवी ने कहा, ‘हमें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए विकास की गाड़ी को विश्वास के हाईवे पर दौड़ाना होगा। 
विज्ञापन


शिक्षा, रोजगार और सशक्तीकरण से ही अल्पसंख्यक मंत्रालय की सामाजिक आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है। जिन 5 करोड़ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी, उनमें कोशिश 50 फीसदी छात्राओं को शामिल करने की होगी।’ उन्होंने बताया कि शिक्षा-रोजगार की जानकारी देने के लिए सौ से अधिक मोबाइल वैन को माध्यम बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रगति पंचायतों के जरिए भी मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed