फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 cats caught from COVID-19 ward in Kerala die, Organs to be examined

केरल में COVID-19 वार्ड से पकड़ी गई पांच बिल्लियों की मौत, जांच में जुटा प्रशासन

Thu, 09 Apr 2020 11:53 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, कासरगोड
पीटीआई, कासरगोड Published by: अमित कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
5 cats caught from COVID-19 ward in Kerala die, Organs to be examined
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
केरल में एक अस्पताल के COVID-19 वार्ड से पकड़ी गई पांच बिल्लियों की मौत हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने इन बिल्लियों के अहम अंगों को जांच के लिए तिरुवनंतपुरम भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि शायद इन्हें जहां रखा गया था, वहां ठीक ढंग से हवा नहीं थी। इस वजह से इनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


हालांकि पशुपालन विभाग ने इन बिल्लियों के अहम अंगों को विस्तृत जांच के लिए तिरुवनंतपुरम के राज्य पशु रोग केंद्र संस्थान भेजा गया है। बिल्लियों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर टीटो जोसेफ ने बताया कि इन्हें कोविड वार्ड से पकड़ा गया था, इसलिए पोस्टमॉर्टम किया गया। मगर इनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो जांच के लिए इनके सैंपल भोपाल स्थित राष्ट्रीय लैब भी भेजे जा सकते हैं। ये बिल्लियां कोविड वार्ड में गंदगी फैला रही थीं। इसके बाद 28 मार्च को इन्हें पकड़ा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed