{"_id":"589e77c84f1c1b7b37378bb8","slug":"5-biggest-news-of-11th-feburary-in-just-one-click","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : ANI
# यूपी चुनाव LIVE: 11 बजे तक 24.50% मतदान, वोटर्स को बूथ तक पहुंचाने में जुटे नेता
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चरण के मतदान का दिन है। पश्चिमी यूपी के 15 जिलों के दो करोड़ 60 लाख मतदाता 73 सीटों पर आज मतदान करेंगे। इन 73 सीटों पर 839 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने पांच हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।

- फोटो : amar ujala
# मोदी जी को जन्मपत्री पढ़ना और लोगों के बाथरूम में झांकना पसंद है: राहुल गांधी
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों पार्टियों की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं की संयुक्त घोषणा लखनऊ के होटल ताज में की। दोनों पार्टियों के नेताओं ने मिलकर इसे तैयार किया है। इसमें किसानों का कर्जा माफ करने से लेकर युवाओं को स्मार्ट फोन देने का वादा किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहा, मोदी जी को जन्मपत्री पढ़ना और लोगों के बाथरूम में झांकना पसंद है, वो खाली वक्त में करें लेकिन देश की कठिनाइयों पर भी ध्यान दें।

# शशिकला-पनीरसेल्वम की लड़ाई के बीच, तमिलनाडु पर कांग्रेस की नजर
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ मुख्यमंत्री ओ.पनीरसेल्वम की बगावत से उत्पन्न राजनीतिक उथलपुथल पर कांग्रेस अपनी नजर बनाए हुए है। इस संबंध में तमिलनाडू के प्रदेश अध्यक्ष एस. तिरुनावुक्करासर और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ मुख्यमंत्री ओ.पनीरसेल्वम की बगावत से उत्पन्न राजनीतिक उथलपुथल पर कांग्रेस अपनी नजर बनाए हुए है। इस संबंध में तमिलनाडू के प्रदेश अध्यक्ष एस. तिरुनावुक्करासर और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें
उमेश यादव
- फोटो : Getty
# Live IndVsBan: लंच तक बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर बनाए 125 रन, अभी भी 562 रन पीछे
भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट का आज तीसरी दिन है। तीसरे लंच तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन 28 और कप्तान मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश अभी भी भारत से पहली पारी में 562 रन पीछे है। भारत की ओर से उमेश यादव ने 29 रन देकर 2 और ईशांत शर्मा ने 38 रन देकर एक विकेट हासिल किए