फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5,379 new patients of covid-19 in the last 24 hours in india

Covid-19: देश में कोविड-19 के 5,379 नए मरीज आए सामने, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,5941 हुई

Wed, 07 Sep 2022 09:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 27 की मौत हुई है। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,057 हो गई है। 

विज्ञापन
5,379 new patients of covid-19 in the last 24 hours in india
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 5,379 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,72,241 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 27 की मौत हुई है। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,057 हो गई है।  देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,742 की गिरावट दर्ज की गई है।  दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,93,590 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.91 करोड़ टीकों की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। देश में 4 मई को दो करोड़, पिछले साल 23 जून 2021 को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed