{"_id":"5ac53edc4f1c1bd1618b5980","slug":"48-witnesses-turn-hostile-so-far-in-sohrabuddin-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहराबुद्दीन मामले में अब तक अपने बयानों से पलट चुके 48 गवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोहराबुद्दीन मामले में अब तक अपने बयानों से पलट चुके 48 गवाह
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
सोराहबुद्दीन केस
- फोटो : FILE PHOTO
सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में बुधवार को एक और गवाह अपने बयान से पलट गया। इस तरह से अब तक इस मामले में 48 प्रत्यक्षदर्शी अपने बयानों से पलट चुके हैं।
विज्ञापन
सीबीआई के विशेष जज एसजे शर्मा की कोर्ट में राजस्थान के उदयपुर निवासी एक होटल मालिक माजिद मोहम्मद को पेश किया गया। सीबीआई को दिए बयान में माजिद ने कहा था कि उदयपुर पुलिस के इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान ने उसे बताया था कि शेख उसके भाई की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन
एनकाउंटर मामले में इंस्पेक्टर भी एक आरोपी है। माजिद के भाई हामिद लाला के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी हत्या कुछ अपराधियों ने कर दी थी और इसकी जांच इंस्पेक्टर रहमान ही कर रहा था। माजिद ने बताया था कि सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर से दो-तीन दिन पहले रहमान उनके होटल में आया और बताया कि सोहराबुद्दीन को गुजरात पुलिस ने हैदराबाद के पास से पकड़ लिया है। उसे अहमदाबाद ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन