फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   47 thousand Muslim children studying in rss schools

संघ के स्कूलों में पढ़ रहे 47 हजार मुस्लिम बच्चे, 270 मुस्लिम आचार्य

Fri, 03 Jun 2016 02:58 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र /अमर उजाला,नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र /अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
47 thousand Muslim children studying in rss schools
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

गुवाहाटी में दसवीं की परीक्षा में टापर बनने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित स्कूल के छात्र सरफराज हुसैन अकेले नहीं हैं। वर्तमान में संघ के स्कूलों में 47 हजार मुस्लिम बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


संघ द्वारा मुस्लिम बच्चों में भी हिन्दुस्तानी संस्कार भरने की कार्ययोजना कई इलाकों में शुरू की गई है। इसके तहत संघ के स्कूलों में 270 मुस्लिम आचार्यों की भी भर्ती हुई है। इतना ही नहीं हिन्दुत्व के संस्कार केंद्रों में 110 ईसाई आचार्य भी योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर समेत देश के कई मुस्लिम बहुल इलाकों में संघ ने स्कूलों के अलावा अनौपचारिक संस्कार केंद्र भी खोलना शुरू किया है जहां विभिन्न स्कूलों के छात्रों को कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के अनुशांगिक संगठन विद्या भारती के स्कूलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 हजार मुस्लिम छात्र हैं। संघ के सर सह कार्यवाह सुरेश सोनी के मार्गदर्शन में विद्या भारती ने मुस्लिम इलाकों में स्कूलों के विस्तार की कार्ययोजना पर काम शुरू किया है।

विद्या भारती के दिल्ली स्थित मुख्यालय के कार्यलय सचिव लाखन सिंह चौहान ने अमर उजाला को बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर और संस्कार केंद्रों को सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि अन्य सियासी दलों का भी सहयोग मिलता है।

विद्या भारती के देश भर में फैले 12 हजार 364 विद्यालयों में मुस्लिम छात्रों के प्रवेश पर रोक कहीं नहीं है। अनौपचारिक संस्कार केंद्र आदिवासी इलाकों के अलावा उपेक्षित बस्तियों में चलते हैं? चुंकि मुस्लिम आबादी में निर्धन बस्तियां भी हैं इसलिए वहां मुस्लिम बच्चों को निशुल्क शिक्षा और कोचिंग दी जाती है।

ऐसे 11 हजार संस्कार केंद्र हैं। संस्कार केंद्रों में तीन घंटे तक प्रतिदिन शिक्षण कार्य होता है जिसमें खेल और कहानियां भी सुनाई जाती हैं जो राष्ट्रीय भावना से प्रभावित होती हैं। मुस्लिम बच्चों को इन संस्कारों केंद्रों में जाने के लिए  उनके अभिभावक भी प्रोत्साहित करते हैं।

संघ के स्कूलों में मुसिलम बच्चे गीता पाठ और गायत्री मंत्र जाप भी करते हैं। वंदे मातरम के गायन से उन्हें कोई परहेज नहीं है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ और बुलंदशहर में भी संघ के स्कूलों में मुस्लिम बच्चे हैं।


मध्य प्रदेश के विद्या भारती के स्कूलों में 10 हजार मुस्लिम बच्चे हैं। जम्मू कश्मीर में जम्मू के अलावा कश्मीर घाटी और लेह में संस्कार केंद्र चल रहे हैं। इनमें मुस्लिम आचार्य बच्चों को पढ़ाते हैं। देश भर में फैले स्कूलों में एक लाख 46 हजार आचार्य हैं जो करीब 34 लाख बच्चों को हिन्दुत्व और हिन्दुस्तान के संस्कार से संस्कारित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed