फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   46000 people affected by floods in five districts of Assam Updates news in hindi

Updates: असम के पांच जिलों में 46000 लोग बाढ़ से प्रभावित; ओडिशा में परेड मैदान से फर्जी जवान गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2023 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और शिवसागर जिलों में बाढ़ के कारण 45,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में शिवसागर सबसे बुरी तरह प्रभावित है, जहां लगभग 23,000 लोग पीड़ित हैं।

विज्ञापन
46000 people affected by floods in five districts of Assam Updates news in hindi
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, बावजूद इसके अभी भी बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। बाढ़ को लेकर ताजा आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि पांच जिलों में अभी भी बाढ़ से लगभग 46 हजार लोग प्रभावित हैं। वहीं, ओडिशा में स्वतंत्रता दिवस परेड स्थल से एक फर्जी जवान को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अहमदाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां अवैध हथियारों को रखने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और शिवसागर जिलों में बाढ़ के कारण 45,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में शिवसागर सबसे बुरी तरह प्रभावित है, जहां लगभग 23,000 लोग पीड़ित हैं, इसके बाद धेमाजी (20,500) और चिरांग (1,500) हैं। इससे पहले, सोमवार तक सात जिलों में 65,500 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए ने कहा है कि वर्तमान में 247 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 5,743.09 हेक्टेयर फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


ओडिशा में स्वतंत्रता दिवस परेड स्थल से फर्जी जवान गिरफ्तार
वहीं, दूसरी ओर ओडिशा के पुरी जिले में फर्जीवाडे का एक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड स्थल से सेना का एक नकली जवान पकड़ा गया। पुलिस ने इस बारे में बताया कि जब स्वतंत्रता दिवस समारोह चल रहा था तभी सेना की वर्दी पहने व्यक्ति तालाबानिया परेड ग्राउंड में दाखिल हुआ। उन्होंने बताया कि वह बार-बार अपना चेहरा ढक रहा था, जिससे संदेह हुआ। इसके बाद ऑन-ड्यूटी अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी कहा कि पूछताछ में पता चला है कि शख्स पुरी शहर के कुंभारपाड़ा इलाके का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि उनके इरादे तत्काल स्पष्ट नहीं थे। मामले में जांच चल रही है।

प्रधानाध्यापक की मौत
वहीं, जिले के कृष्णाप्रसाद ब्लॉक में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक तिरंगा फहराने के तुरंत बाद बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। मलेश्वरी प्रोजेक्ट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल चंद्र साहू राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तुरंत बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मौत का कारण  हार्ट अटैक लग रहा है।  

अहमदाबाद में तीन लोगों के पास से नौ बंदूकें जब्त 
अहमदाबाद में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से आठ पिस्तौल, एक 'तमंचा' (बंदूक) और 19 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों को शहर के जुहापुरा, दरियापुर और कालूपुर इलाकों से चार दिनों में गिरफ्तार किया गया। 

तीनों की पहचान आरिफ खान, रफीक अहमद शेख और असलम खान पठान के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपना बयान में बताया है कि जांच से पता चला है कि जुहापुरा निवासी दिलदार अंसारी, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, ने एक साल पहले असलम खान को इन हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति की थी। असलम खान ने कुछ बंदूकें और कारतूस शेख को दिए, जिसने एक पिस्तौल आरिफ खान को दी थी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या हथियारों का इस्तेमाल किसी अपराध में किया गया था और आरोपियों ने उन्हें किस कारण से हासिल किया था।  


नेपाल में भारतीय सहायता से निर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन
आज जब भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तब इस मौके पर पड़ोसी देश नेपाल में बिष्णुदेवी सेकेंडरी स्कूल के एक नए स्कूल भवन का उद्घाटन और उद्घाटन  किया गया। इस स्कूल भवन का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है। इसमें 13 कक्षाओं, प्रशासनिक कक्ष, एक पुस्तकालय, एक बहुउद्देश्यीय हॉल और व्यावहारिक और प्रयोगशालाओं वाले दो ब्लॉक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed