फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4314 Muslim women will go on Hajj Yatra without men, this decision is being linked to women empowerment

Haj Yatra: बिना पुरुषों के 4314 मुस्लिम महिलाएं जाएंगी हज पर, महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा ये फैसला

Fri, 19 May 2023 05:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 May 2023 05:33 PM IST
सार

22 मई को पहली फ्लाइट में 381 यात्रियों के जाने की व्यवस्था की गई है। उसके बाद क्रमानुसार अन्य उड़ानों के जरिये हज यात्रियों को हज यात्रा के लिए भेजा जाएगा। 3 जुलाई से 22 जुलाई को हज यात्रियों की वापसी का कार्यक्रम रहेगा...

विज्ञापन
4314 Muslim women will go on Hajj Yatra without men, this decision is being linked to women empowerment
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां यात्रा की जानकारी देते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि इस साल हाजियों के प्रशिक्षण में शारिरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। लोगों को व्यायाम बताकर स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए सलाह दी गई है। बिना सहयोगी के भी मुस्लिम महिलाओं के हज जाने की अनुमति मिल जाने के कारण ऐसे हज यात्री महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। इस बार 4314 महिला हज यात्री बिना किसी सहयोगी के यात्रा करेंगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष दिल्ली से 22 हजार हज यात्रियों का प्रशिक्षण, उनके कागज की चेकिंग का काम पूरा हो गया है। लो फ्लोर बसें देकर उन्हें सुरक्षित आवागमन निश्चित किया गया है। ट्रांजिट कैंप में हर तरह की सुविधाएं देकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा दी गई है। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आसानी से निकलने के लिए ज्यादा चेक पॉइंट्स बनाये जाने का अनुरोध किया गया है। हज यात्रियों के लिए अलग पास वे बनाकर उनका सुरक्षित निकास सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन

22 मई को पहली फ्लाइट में 381 यात्रियों के जाने की व्यवस्था की गई है। उसके बाद क्रमानुसार अन्य उड़ानों के जरिये हज यात्रियों को हज यात्रा के लिए भेजा जाएगा। 3 जुलाई से 22 जुलाई को हज यात्रियों की वापसी का कार्यक्रम रहेगा। हज यात्रियों के जाने की शुरुआत के समय 21 मई को एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed