अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन में रैली की अनुमति न मिलने पर भाजयुमो का प्रदर्शन, 43 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के 43 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजयुमो सदस्य सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उन्हें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का समर्थन करने के लिए रैली निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। पुलिस से रैली की अनुमति न मिलने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
West Bengal: Police has arrested 43 BJYM (Bharatiya Janata Yuva Morcha) members in Siliguri, while they were protesting against the Siliguri Metropolitan Police (SMP) on being denied permission to hold a rally in support of the removal of Article 370 from Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/43Pq6Yf28J
— ANI (@ANI) August 9, 2019