{"_id":"5aae28c04f1c1ba6768b6396","slug":"42-year-old-man-loved-his-child-so-much-that-after-killing-him-committed-suicide-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से करता था इतना प्यार की उसकी हत्या के बाद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटे से करता था इतना प्यार की उसकी हत्या के बाद कर ली आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नै
Updated Sun, 18 Mar 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस में घाटा होने और बीमारी से परेशान एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले अपने सात साल के बेटे को जान से मार दिया। वह अपने बेटे से बहुत ज्यादा प्यार करता था और चाहता था कि उसके मरने पर बेटा दुखी ना हो। इसी वजह से पहले उसने बेटे को मार दिया फिर अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। मगर वह खुद बच गया और बेटे की मौत हो गई। आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को वडपलानी स्थित मोबाइल फोन के शोरूम में 42 साल के गुजराती बिजनेसमैन उर्मिल डोलिया ने बेटे को मारने के बाद आत्महत्या कर ली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता को आईसीयू में भर्ती किया गया। पुलिस पूछताछ में उर्मिल ने बताया कि वह अपने बेटे से बहुत प्यार करता था और नहीं चाहता था कि उसके मरने के बाद उसका बेटा माधव अकेला रह जाए। इस वजह से उसने शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी वसंत को जल्दी घर भेज दिया।
विज्ञापन
कर्मचारी को भेजने के बाद आरोपी बेटे को शॉपिंग के बहाने घर से लेकर गया। देर रात तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो उर्मिल की पत्नी ने वसंत को फोन करके शोरूम में देखने के लिए कहा। जब वसंत शोरूम पहुंचा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई क्योंकि पिता और बेटे वहां खून से लथपथ पड़े थे। जिसके बाद रात के 1.10 बजे पुलिस को फोन किया गया और दोनों को एसआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने माधव को मृत घोषित कर दिया और उर्मिल को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद के कारण उर्मिल ने ऐसा फैसला उठाया।
विज्ञापन