फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   414 LPG cylinders dumped in Hyderabad graveyard seized

कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन: कब्रिस्तान में छिपा रखे थे 414 एलपीजी सिलिंडर, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 10 गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 10:23 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 10:23 PM IST
सार

पश्चिम एशिया संकट के चलते देशभर में गैस किल्लत देखने को मिला है। कई जगहों पर कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच हैदराबाद पुलिस ने एलपीजी सिलिंडर के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन
414 LPG cylinders dumped in Hyderabad graveyard seized
पुलिस ने जब्त किए सिलिंडर - फोटो : आईएनएस

विस्तार

खाड़ी युद्ध के कारण एलपीजी की लगातार कमी के बीच हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को एक कब्रिस्तान में छिपाए गए 414 सिलिंडरों को जब्त किया। पुलिस ने इस दौरान 10 लोगों की गिरफ्तारी के साथ अवैध एलपीजी सिलिंडर जमाखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया। हैदराबाद कमिश्नर टास्क फोर्स ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के अनुसार, आरोपियों को बंजारा हिल्स के एक कब्रिस्तान में 414 एलपीजी सिलिंडर अवैध रूप से जमा करते हुए पाया गया, ताकि उन्हें अनुचित लाभ के लिए ऊंची कीमतों पर बेचा जा सके। उनके कब्जे से 11 परिवहन वाहनों सहित कुल 21.88 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, हम जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, कमिश्नर टास्क फोर्स के पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रैकेट का भंडाफोड़ करने की घोषणा की। आरोपियों ने बंजारा हिल्स स्थित नागार्जुन एक्स रोड के पास एक कब्रिस्तान में एचपी सिलिंडर अवैध रूप से जमा कर रखे थे और जरूरतमंद ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक गैस आपूर्तिकर्ता, तीन गैस डिलीवरी बॉय, दो ड्राइवर और मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा: खतरे में पड़ सकती है ट्रंप की सत्ता, बताया- कैसे ताकतवर हुआ ईरान; भारत पर कही ये बात

बड़ी संख्या में गाड़ियां भी जब्त
जब्त किए गए  सिलिंडरों में 47 किलोग्राम के 30 भरे हुए सिलिंडर, 19 किलोग्राम के 148 भरे हुए  सिलिंडर, 19 किलोग्राम के 192 खाली  सिलिंडर, पांच किलोग्राम के 35 भरे हुए सिलिंडर और 5 किलोग्राम के नौ  सिलिंडर शामिल हैं।


जब्त किए गए वाहनों में दो डीसीएम वाहन, दो बोलेरो, एक टाटा ऐस, एक टाटा, चार पियाजियो ऑटो और एक टाटा मैजिक शामिल थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद आमिर 'मेट्रो गैस एजेंसी' के नाम से लाइसेंस प्राप्त एचपी गैस एजेंसी चला रहा है। यह एजेंसी शमशाबाद के मामीदिपल्ले गांव में स्थित है, जबकि इसका कार्यालय हैदराबाद के अफजलगंज के पास है।

जांच में पाया गया कि आरोपी निर्धारित नियमों और विनियमों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए मजदूरों की मदद से बंजारा हिल्स स्थित नागार्जुन एक्स रोड के पास एक कब्रिस्तान में एचपी गैस सिलेंडर अवैध रूप से डंप कर रहे थे। डीसीपी ने बताया कि आरोपी इन गैस सिलिंडरों को ग्राहकों को अधिक कीमतों पर बेचकर जनता का शोषण कर गलत तरीके से लाभ कमा रहे थे। गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्तियों में मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इस्माइल, ए. रामा राव, लोक कुमार, मोहम्मद सक्रुद्दीन, मोहम्मद मुंतज अंसारी, मोहम्मद मिनाज अंसारी, राजेश पाल और राम राज सिंह शामिल हैं।
इनपुट: आईएएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed