{"_id":"5d2ee63a8ebc3e6c9e1b90c4","slug":"41-new-coal-blocks-will-be-auctioned-soon-says-coal-minister-pralhad-joshi-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 नए कोयला ब्लॉक की जल्द होगी नीलामी, गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार : प्रह्लाद जोशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
41 नए कोयला ब्लॉक की जल्द होगी नीलामी, गुणवत्ता में किया जाएगा सुधार : प्रह्लाद जोशी
Wed, 17 Jul 2019 02:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि बहुत जल्द 41 नए कोयला ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। साथ ही, देश में उपलब्ध कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि कुछ खास ताप विद्युत संयंत्रों को कोकिंग कोल की आपूर्ति के लिए हम आयात पर निर्भर हैं। इसलिए, देश में उपलब्ध कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में कोयले की मांग बढ़ रही है, लेकिन इसकी आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द 41 नए कोयला ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2030 तक हम कोयले के उत्पादन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि रेलवे द्वारा कोयले की ढुलाई, खासतौर पर बिजली संयंत्रों के लिए इसके परिवहन को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाती है। वर्ष 2018-19 में रेलवे के कुल लदान में 50 प्रतिशत कोयला था।