{"_id":"5e0526128ebc3e87fd1f1464","slug":"40-women-and-organizations-will-get-nari-shakti-award-nominations-invited","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 महिलाओं, संगठनों को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार, सात जनवरी तक आवेदन का मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
40 महिलाओं, संगठनों को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार, सात जनवरी तक आवेदन का मौका
Fri, 27 Dec 2019 02:58 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अगले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की 40 महिलाओं और संगठनों को नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके तहत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योगदान देने वाली महिलाओं और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने साल में दो बार दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्था और समूह www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें व अन्य दिशा निर्देश की जानकारी भी इसी पोर्टल पर मिल जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि सात जनवरी 2020 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन