फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 Sukhoi aircraft begins prepared for the launch of integrate Brahmos supersonic cruise missile

ब्रह्मोस के लिए तैयार किए जा रहे 40 सुखोई विमान, 2020 तक पूरा हो जाएगा काम 

Sun, 17 Dec 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
40 Sukhoi aircraft begins prepared for the launch of integrate Brahmos supersonic cruise missile
Brahmos missiles

तेजी से बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों के मद्देनजर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के प्रक्षेपण के लिहाज से देश के 40 सुखोई लड़ाकू  विमानों में बदलाव करने का काम शुरू हो गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 40 सुखोई विमानों को ब्रह्मोस को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


सरकार के हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में इन विमानों में संरचनात्मक बदलाव का काम किया जाएगा। परियोजना की समय सीमा तय की जा चुकी है। यह परियोजना साल 2020 तक पूरी हो जाएगी। हालांकि सूत्रों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दुनिया की सबसे तेज रफ्तार सुपरसोनिक मिसाइल के आकाश से मार करने वाले संस्करण का सुखोई-30 लड़ाकू विमान से बीते 22 नवंबर को सफल प्रक्षेपण किया गया था। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इस परीक्षण के साथ ही भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- जानें सुखोई,मिराज और हरक्यूलिस में ऐसा क्या है खास जो सेना करती है इन पर विश्वास


400 किलोमीटर तक की जा सकती है मारक क्षमता
ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। भारत को पिछले साल मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रेजीम (एमटीसीआर) की पूर्ण सदस्यता मिलने के बाद उस पर लगे कुछ तकनीकी प्रतिबंध हटने से इसकी क्षमता बढ़ाकर 400 किलोमीटर तक की जा सकती है।

सुखोई पर तैनात किया जाने वाला सबसे भारी हथियार
ढाई टन वजनी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ध्वनि की गति से तीन गुना तेज, करीब मैक 2.8 की गति से चलती है। भारत और रूस के साझा उपक्रम वाली यह मिसाइल सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के साथ तैनात किया जाने वाला सबसे भारी हथियार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed