फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 women devotees accuses Baba Sachidanand and his two aides for raping and torturing in Basti UP

यूपी: आश्रम के बाबा पर चार महिलाओं ने लगाया रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 20 Dec 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
4 women devotees accuses Baba Sachidanand and his two aides for raping and torturing in Basti UP
बस्ती का आश्रम जहां बाबा पर रेप का आरोप लगा है - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक आश्रम में चार महिला भक्तों ने आश्रम के बाबा सच्चिदानंद और उनके दो सहयोगियों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता महिलाओं का कहना है कि उनके साथ लगातार बलात्कार किया गया और प्रताड़ना दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। बाबा समेत सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के बस्ती में समाचार एजेंसी से बात करते हुए पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई। एक महिला ने बताया, 'मैं छत्तीसगढ़ से हूं। मैं 2008 में यहां आई थी जब 12 साल की थी। मैं नादान थी और मुझे पता नहीं था कि मेरे साथ क्या किया जा रहा है। जब मैंने विरोध किया तो तीन 'बाबाओं' ने मेरा रेप किया। मुझे बंधक बनाकर रखा गया और मेरे साथ मारपीट की जाने लगी और लगातार रेप किया गया। इनके भारत भर में कई आश्रम हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला सामने आने के बाद बस्ती के एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि एक आश्रम के पुरुषों ने कुछ महिलाओं का यौन शोषण किया है। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है। एसपी ने कहा कि जांच के मुताबिक आगे की कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed