फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 october: the same day in 1977, the country's former Prime Minister Indira Gandhi was arrested and release within 16 hours

4 अक्टूबर 1977 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर 16 घंटे बाद रिहा किया गया था

Sun, 04 Oct 2020 07:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
4 october: the same day in 1977, the country's former Prime Minister Indira Gandhi was arrested and release within 16 hours
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे के भीतर रिहा किया गया था।

विज्ञापन


ये उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई जीपों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार इंदिरा गांधी को सुबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा 

1535 : अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई।
1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक अंतरिक्ष में रवाना किया। यह एक वर्ष तक अंतरिक्ष की कक्षा में रहा। यह पहला मौका था जब इनसान की बनाई कोई चीज पृथ्वी के वातावरण से बाहर अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों के गूढ़ रहस्यों का पता लगाने निकली। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरूआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई।
1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।
1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया।

1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। इससे पहले इस विश्व मंच पर इससे पहले किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed