{"_id":"612375e38ebc3e79be1b651c","slug":"4-magnitude-earthquake-hits-west-assam-tremors-felt-in-north-bengal-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपी धरती: असम और उत्तरी बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही चार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांपी धरती: असम और उत्तरी बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही चार
Mon, 23 Aug 2021 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:48 PM IST
सार
असम में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 28 अप्रैल को असम और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का ते भूकंप आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की दोपहर असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 1.13 बजे आया। इसके केंद्र पश्चिमी असम के कोकराझर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस होते ही पश्चिमी असम और उत्तरी बंगाल के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। संपत्ति को नुकसान की भी को रिपोर्ट नहीं आई है। बता दें कि उत्तर-पूर्व भूकंप संवेदनशील इलाका है, जिसके चलते यहां अक्सर धरती हिलती रहती है।
विज्ञापन