{"_id":"5c85e5d6bdec2214593a84d6","slug":"4-indians-including-undp-consultant-died-in-ethopia-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथोपिया विमान हादसा: मृतकों में पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा सहित चार भारतीय शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इथोपिया विमान हादसा: मृतकों में पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा सहित चार भारतीय शामिल
Mon, 11 Mar 2019 10:06 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखा गर्ग
- फोटो : social media
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इन चार भारतीयों में से एक पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग भी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं।
विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मारे गए भारतीयों के नाम- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि इथियोपिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने को कहा गया है।
बोइंग 737 विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। जिसमें 8 क्रू मेंबर और 149 यात्री सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।
शिखा गर्ग संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। विदेश मंत्री ने कहा, डॉक्टर हर्ष वर्धन (पर्यावरण मंत्री) ने पुष्टि की है कि शिखा गर्ग पर्यावरण मंत्रालय में सलाहकार थीं, जो नैरोबी में होने वाली यूएनईपी की बैठक में जा रही थीं। मंत्रालय अभी बाकी भारतीयों के परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
मंत्री हर्ष वर्धन ने ट्वीट कर कहा है, "मेरी संवेदनाएं उन चार भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे में मौत हुई है। अफसोस की बात है, मेरे मंत्रालय से जुड़ी एक यूएनडीपी सलाहकार शिखा गर्ग की भी क्रैश में मौत हो गई है।"
My condolences to the families of four Indian nationals who have died in an unfortunate crash of Ethiopian Airlines.Sadly,a UNDP consultant attached to my ministry @moefcc Ms Shikha Garg,also died in the crash. My prayers for the departed souls. @IndiaInEthiopia @SushmaSwaraj
— Dr. Harsh Vardhan (@drharshvardhan) March 10, 2019
न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी।
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के लोग थे। इसमें सबसे ज्यादा केन्या के लोगों (32) की मौत हुई है।