{"_id":"5c4090fdbdec22734428b5dc","slug":"4-cbi-officers-transfered-including-rakesh-asthana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश अस्थाना सहित 4 अफसरों पर गिरी गाज, सीबीआई में घटाया गया कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राकेश अस्थाना सहित 4 अफसरों पर गिरी गाज, सीबीआई में घटाया गया कार्यकाल
Thu, 17 Jan 2019 07:58 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Asthana
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई में उठापटक और इसकी छवि को हो रहे नुकसान को देखते हुए बड़ा फेरबदल किया गया है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राकेश अस्थाना, एके शर्मा, मनीष कुमार सिन्हा और जयंत जे नाइकरवरे का सीबीआई में कार्यकाल घटा दिया।
विशेष निदेशक अस्थाना के अलावा संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा, एसपी जयंत जे. नाइकनवरे का कार्यकाल छोटा किया गया है। इससे पहले सीबीआई के दोनों वरिष्ठ अफसरों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सरकार ने दोनों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया था।
विज्ञापन
मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा जिसने आलोक वर्मा को उनके पद पर बहाल कर दिया था, लेकिन एक दिन के बाद ही सेलेक्शन पैनल ने आलोक वर्मा को पद से हटाकर उनका ट्रांसफर फायर सर्विसेज विभाग में कर दिया। लेकिन उन्होंने नया पदभार लेने से इनकार करते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाया गया।
24 जनवरी को नए सीबीआई चीफ पर फैसला
बता दें कि ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब 24 जनवरी को सेलेक्शन पैनल नए सीबीआई चीफ पर फैसला लेगा। फिलहाल नागेश्वर राव सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर कमान संभाल रहे हैं। हाल ही में पीएम की अध्यक्षता वाले सेलेक्शन पैनल ने आलोक वर्मा को उनके पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
Tenure of CBI Special Director Rakesh Asthana and three other CBI officers curtailed by Appointments Committee of the Cabinet, with immediate effect. pic.twitter.com/TXbhwQ9kVO
— ANI (@ANI) January 17, 2019विज्ञापन