{"_id":"5ed752828ebc3e907e5a8a98","slug":"4-3-magnitude-earthquake-tremors-along-indo-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
Wed, 03 Jun 2020 01:04 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार सुबह रिक्टर पैमाने पर पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर आया और इसका केंद्र सोहरा से 82 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन से 55 किलोमीटर गहराई में था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके मेघालय में महसूस किए गए लेकिन अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।