फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   37-year-old man murdered after a dispute in Navi Mumbai, two accused arrested with the help of CCTV footage

Mumbai Crime: नवी मुंबई में विवाद के बाद 37 वर्षीय शख्स की हत्या, CCTV फुटेज की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:20 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 03 Dec 2025 11:20 AM IST
सार

नवी मुंबई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एक विवाद के बाद 37 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या किया है। 

विज्ञापन
37-year-old man murdered after a dispute in Navi Mumbai, two accused arrested with the help of CCTV footage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवी मुंबई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एक विवाद के बाद 37 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कालदाते ने बताया कि पनवेल निवासी रत्नेशकुमार राजकुमार जायसवाल का शव सोमवार तड़के कलंबोली सर्कल के पास मिला। 

विज्ञापन


सीटीवी फुटेज से मिला सुराग
अधिकारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की  आधार पर आगे की जांच की । इसके बाद मंगलवार को एक निजी फर्म में काम करने वाले मोहम्मद चांद शब्बीर शेख (25) और मांस विक्रेता जुएफ जमील इलियास शेख (25) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हत्या कर आरोपी मौके से फरार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ समय पहले कलंबोली स्टील मार्केट सर्विस रोड पर उनका ट्रांसजेंडर लोगों के एक समूह के साथ झगड़ा हुआ था। उसी समय, पीड़ित और उसका दोस्त बीच-बचाव करने और विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इससे आरोपी भड़क गया और उसने पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed