फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 soldiers including 14 martyrs received Kirti Chakra and Shaurya Chakra

Gallantry Awards: 14 बलिदानी समेत 36 जवानों को मिले कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Fri, 05 Jul 2024 09:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य एवं संघ शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए।

विज्ञापन
36 soldiers including 14 martyrs received Kirti Chakra and Shaurya Chakra
मेजर दिग्विजय सिंह रावत को मरणोपरांत कीर्ति चक्र - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य एवं संघ शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। देश की रक्षा मेंं अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण दिखाने वाले जवानों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किए गए । इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन


बलिदान कैप्टन अंशुमान सिंह: अपनी जान देकर बचाई चार जवानों की जिंदगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के रहने वाले बलिदान कैप्टन अंशुमान सिंह ने अपनी जान देकर चार जवानों की जिंदगी बचाई थी। कीर्ति चक्र शांति कालीन द्वितीय सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है, जो अंशुमान के परिवार को दिया गया। दरअसल, सियाचिन ग्लेशियर में 19 जुलाई 2023 को बंकर में अचानक आग लग गई थी। कैप्टन अंशुमान सिंह जवानों को बचाने के लिए बंकर में घुस गए। उन्होंने चार जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन खुद अंदर फंस गए जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा कैप्टन अंशुमान सिंह पंजाब रेजीमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर्प्स में कार्यरत थे। 
विज्ञापन


इन्हें मिला मरणोपरांत कीर्ति चक्र
इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल बबलू राभा, कांस्टेबल शंभू रॉय, सिपाही पवन कुमार, कैप्टन अंशुमान सिंह, हवलदार अब्दुल माजिद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला मरणोपरांत शौर्य चक्र
कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी, मेजर विकास भांभु, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मांता, हवलदार विवेक सिंह तोमर, राइफलमैन आलोक राव, कैप्टन एमवी प्रांजल।


कीर्ति चक्र 
मेजर दिग्विजय सिंह रावत, मेजर दीपेंद्र विक्रम बासनेट और नायब सूबेदार पवन कुमार यादव को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। 

शौर्य चक्र 
कांस्टेबल गमित मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित रैना, सब इस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, कांस्टेबल वरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहन लाल, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, मेजर रवीन्द्र सिंह रावत, नायक भीम सिंह, मेजर सचिन नेगी, मेजर मानेओ फ्रांसिस, विंग कमांडर शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बहेरा,हवलदार संजय कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरिकृष्ण जयन, कैप्टेन अक्षत उपाध्याय, नायब सूबेदार संजय कुमार, मेजर अनदीप जाखड़, परसोत्तम कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed