Chhatrapati Shivaji Maharaj: PM मोदी बोले- देश के विजन में छत्रपति के विचारों का प्रतिबिंब; जानें और क्या कहा
उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में आज का दिन महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, उसमें स्वराज की ललकार और राष्ट्रीयता की जय-जयकार समाहित थी। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है।
#WATCH | "When Chhatrapati Shivaji Maharaj's coronation took place, it carried the slogan of Swaraj. Shivaji was a great soldier as well as a great administrator. He ended the mindset of slavery," says PM Modi on the 350th anniversary of the coronation of Chhatrapati Shivaji… pic.twitter.com/JIeYlmDV2g
— ANI (@ANI) June 2, 2023विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।
मोहन भागवत भी कार्यक्रम में हुए शामिल
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक समूह (RSS) प्रमुख मोहन भागवत शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक 'शिवराज्याभिषेक' समारोह में शामिल हुए। इस दौरान 'शिवराज्याभिषेक' उत्सव धूम-धाम से मनाया गया।
शिंदे, फडणवीस हुए शामिल
रायगढ़ किले में शुक्रवार को सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाग लिया। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का रायगढ़ किले में छह जून, 1674 को राज्याभिषेक हुआ था, जहां उन्होंने ‘हिंदवी स्वराज’ की नींव रखी थी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल राज्याभिषेक की वर्षगांठ दो जून को है।
शिंदे और फडणवीस ने यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित रायगढ़ किले में शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की वर्षगांठ के मौके पर की जाने वाली विभिन्न रस्मों में हिस्सा लिया। संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 17वीं सदी के मराठा योद्धा की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। इसके लिए जल पूरे महाराष्ट्र की नदियों से एकत्र किया गया था।