{"_id":"5e1a69458ebc3e87c80fbb82","slug":"35-students-sick-due-to-food-poisoning-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में फूड प्वाइजनिंग से 35 छात्र हुए बीमार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में फूड प्वाइजनिंग से 35 छात्र हुए बीमार, पुलिस कर रही जांच
Sun, 12 Jan 2020 06:03 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के परभणी जिले में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी आवासीय विद्यालय में दूषित खाना खाकर कम से कम 35 छात्र बीमार पड़ गए। घटना बृहस्पतिवार रात की है। भोजन करने के बाद 35 छात्रों ने एसिडिटी, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी सुभाष राठौर ने बताया कि कुछ बच्चों को नांदेड़ के अस्पताल में रेफर कर किया गया है। बच्चों की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पुलिस फूड प्वाइजनिंग के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन