फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35 Leaders Of KCR Party BRS Join Congress Ahead Of Telangana Polls in presence of Rahul Gandhi

Politics: तेलंगाना चुनाव से पहले केसीआर को बड़ा झटका, बीआरएस के 35 नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Mon, 26 Jun 2023 08:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 08:28 PM IST
सार

तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। सोमवार को भारत राष्ट्र समिति के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और तेलंगाना के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव समेत 30 से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
35 Leaders Of KCR Party BRS Join Congress Ahead Of Telangana Polls in presence of Rahul Gandhi
बीआरएस के 35 नेताओं ने कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : Twitter

विस्तार

तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। सोमवार को भारत राष्ट्र समिति के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और तेलंगाना के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव समेत 30 से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कांग्रेस का दामन थामने वालों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस के नेताओं के साथ भाजपा के कुछ नेता भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और जुपल्ली कृष्णा राव दोनों अपने समर्थकों के साथ जुलाई के पहले हफ्ते में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह समारोह तेलंगाना के खम्मम में राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता भट्टी विक्रमार्क भी शामिल हो सकते हैं जो तेलंगाना में पैदल मार्च निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


रेड्डी खम्मम से पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जबकि कृष्णा राव आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूर्व मंत्री हैं और पांच बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि तेलंगाना में बदलाव की हवा चल रही है। लोग प्रेम और समृद्धि के संदेश को आगे ले जाने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं। कर्नाटक में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद हैं। इस साल होने वाले तेलंगाना चुनावों में कांग्रेस खूब चुनाव प्रसार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के कई महत्वपूर्ण नेता आज हमारी पार्टी में शामिल हुए। हम मिलकर तेलंगाना के लोगों को बताएंगे कि भाजपा और बीआरएस उन्हें कैसे धोखा दे रहे हैं। सभी वरिष्ठ नेताओं को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।


ये नेता रहे शामिल 
पीएस रेड्डी और कृष्णा राव के अलावा पूर्व विधायक गुरुनाथ रेड्डी, पूर्व विधायक और सेवारत जिला परिषद अध्यक्ष कोराम कनकैया, पूर्व विधायक पायम वेंकटेश्वरलू, डीसीसीबी पूर्व अध्यक्ष मुवामेंट विजया बेबी, एससी कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष पीदमार्थी रवि, वर्तमान डीसीसीबी अध्यक्ष थुल्लुरी ब्रम्हैया, वर्तमान मार्कफेड राज्य उपाध्यक्ष बोर्रा राजशेखर, वार्या से वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष एस. जयपाल और कई अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed