फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35 lakh central government employees who availed CGHS facility, will not have any issue in treatment of corona

केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली ये सुविधा, कोरोना के इलाज में नहीं आएगी दिक्कत

Fri, 30 Oct 2020 05:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Oct 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
35 lakh central government employees who availed CGHS facility, will not have any issue in treatment of corona
Coronavirus Ventilator - फोटो : Amar Ujala (File)

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 35 लाख कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किया है। कर्मियों को कोरोना के इलाज में अस्पताल और दवाओं की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सीजीएचएस की सूची में शामिल अस्पतालों को पहले ही कठोर हिदायतें जारी कर दी गई हैं। सूची में शामिल कोई भी अस्पताल सीजीएचएस कार्ड धारक को इलाज मुहैया कराने और उसे भर्ती करने से इंकार नहीं कर सकता।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से ऐसे सवाल पूछे जा रहे थे कि जो कर्मी सीजीएचएस मेडिकल अधिकारी की अनुशंसा पर बाहर से दवा खरीदता है, तो उसका भुगतान कैसे होगा। इसका भुगतान संबंधित विभाग करेगा। अब 31 दिसंबर तक सरकारी कर्मी उस स्थिति में बाहर से कोरोना की दवा खरीद सकते हैं, यदि वह दवा सीजीएचएस अस्पताल या डिस्पेंसरी में नहीं है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बाहर से कोरोना की दवा खरीदने की व्यवस्था पहले बीस सितंबर तक की गई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने देश के 71 शहरों में स्थित सीजीएचएस अस्पताल और डिस्पेंसरी पर कोरोना की दवा उपलब्ध कराई है। इसके बावजूद वह दवा किसी सेंटर पर नहीं है तो संबंधित सीजीएचएस कार्ड धारक बाजार से दवा खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सीजीएचएस मेडिकल अधिकारी, सीजीएचएस विशेषज्ञ, सरकारी चिकित्सक और उन प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सक जो सीजीएचएस की सूची में शामिल हैं, से वह दवा लिखवाई जानी चाहिए। अब सीजीएचएस वेलनेस सेंटर भी खोले गए हैं। कोई भी सीजीएचएस कार्ड धारक सामान्य प्रक्रिया के तहत इन सेंटरों से दवा ले सकता है। इस स्थिति में कार्ड धारक को वह दवा बाजार से नहीं खरीदने पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed