फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   34703 new covid cases in india health ministry says lowest in 111 days recovery rate also increases corona updates

खुशखबर: देश में 111 दिन में सबसे कम दैनिक मामले, 24 घंटे में कोविड-19 के सिर्फ 34 हजार सात सौ नए केस 

Tue, 06 Jul 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,714 घटी है। वहीं मरने वालों के आंकड़ों में भी कमी आई है। देशभर में कोरोना से सोमवार को 550 से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है।  

विज्ञापन
34703 new covid cases in india health ministry says lowest in 111 days recovery rate also increases corona updates
कोरोना महामारी में कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सुस्त पड़ गई है। करीब चार महीने बाद पहली बार देश में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 34,703 नए मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,06,19,932 हो गई, जबकि 553 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,03,281 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार की सुबह आठ बजे तक दिए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटकर 4,64,357 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.52 प्रतिशत है, जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.17 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मामलों की संख्या 17,714 घटी है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 16,47,424 जांच की गईं जिसके बाद देश भर में कोविड-19 के लिए की गई जांचों का कुल आंकड़ा 42,14,24,881 हो गया है। दैनिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 15 दिनों से यह दर तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


कोरोना से मृत्यु दर 1.32 हुई
मंत्रालय ने बताया कि लगातार 54 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,52,294 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 35.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन करोड़ के पार
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed