फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   33 students test positive for COVID at The International School and 12 students covid infected at Spurthy College of Nursing Marasur Bengaluru

Coronavirus Updates: बेंगलुरु में द इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना पॉजिटिव, कैंपस सील

Fri, 26 Nov 2021 11:53 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Nov 2021 11:53 PM IST
सार

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 402 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 277 ठीक हुए और छह मौतें हुई हैं।कर्नाटक में फिलहाल 6,611 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
33 students test positive for COVID at The International School and 12 students covid infected at Spurthy College of Nursing Marasur Bengaluru
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में तीसरी लहर के आने के आसार दिखने लगे हैं। कई राज्यों के शहरों से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं। वहीं बेंगलुरु शहर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि द इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है साथ ही एक स्टाफ जिसने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखीं हैं वो भी कोरोना संक्रमित पाया मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि सभी को एकांतवास में कर दिया है। उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। उनमें से दो को उनके माता-पिता द्वारा नागपुर और हैदराबाद ले जाया गया था, राज्यों को क्रॉस नोटिफिकेशन भेजा गया है और पूरा कैंपस सील कर दिया है।
विज्ञापन

 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बेंगलुरु शहरी ने बताया कि मरासुर के स्पुरथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 12 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इसमें से नौ को एकांतवास में रखा है, दो को अपने घर केरल जाने की अनुमति दे दी है और एक को मुंबई, किसी में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। राज्यों को क्रॉस नोटिफिकेशन भेज दिया है।

कर्नाटक कोरोना की चपेट में
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 402 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 277 ठीक हुए और छह मौतें हुई हैं।
  • कुल मामले 29,94,963
  • अब तक मरने वालों की संख्या 38,193
  • सक्रिय मामले 6,611

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed