फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   33 lakh passengers traveled by trains from other states including UP, Bihar in the last seven days

कोरोना पाबंदियों में ढील: ट्रेनों से पिछले सात दिनों में यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों से 33 लाख यात्रियों ने किया सफर

Sun, 20 Jun 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 02:45 AM IST
सार

11-17 जून के बीच इन यात्रियों ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे शहरों के लिए सफर किया। ये शहर रोजगार देने के लिए अग्रणी माने जाते हैं।

विज्ञापन
33 lakh passengers traveled by trains from other states including UP, Bihar in the last seven days
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले सात दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों से 32.56 लाख यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। रेलवे ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कोरोना पाबंदियों में ढील के बाद प्रवासी कामगार फिर से अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने एक बयान में कहा कि इन यात्रियों ने लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर किया जिनकी औसतन क्षमता 110.2 फीसदी थी। 11-17 जून के बीच इन यात्रियों ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे शहरों के लिए सफर किया। ये शहर रोजगार देने के लिए अग्रणी माने जाते हैं।
विज्ञापन


रेलवे धीरे-धीरे अनलॉक हो रहे शहरों में कामगारों को लाने में मदद कर रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे शहरों से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू और चेन्नई के लिए रेलवे मेल, एक्सप्रेस स्पेशल, हॉलीडे स्पेशल और समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून को 983 मेल-एक्सप्रेस और हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। यह आंकड़ा कोरोना काल से पहले के स्तर का 56 फीसदी है। इसके अलावा 1309 समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। ये समर ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, बंगलूरू और अन्य शहरों से जोड़ती हैं।


अगले 10 दिनों 19 से 28 जून के दौरान करीब 29.15 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। इन यात्रियों में प्रवासी कामगार भी शामिल हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के प्रसार के दौरान एक मई से 30 अगस्त के बीच रेलवे ने 63.15 लाख प्रवासी कामगारों को एक जगह से उनके गंतव्य तक पहुंचाया था। इस दौरान रेलवे ने 23 राज्यों के बीच 4000 से अधिक श्रमिक ट्रेनें चलाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed