फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   311 police personnel of Maharashtra Police tested positive for COVID19, 5 died in the last 24 hours

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पौने 11 लाख के पार, 17,066 नए मरीज, 257 की मौत

Tue, 15 Sep 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
311 police personnel of Maharashtra Police tested positive for COVID19, 5 died in the last 24 hours
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का कहर जारी है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या पौने 11 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 17,066 नए मरीज सामने आए हैं और 257 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2,91,256 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,77, 374 हो गई है, जिसमें से अब तक 7,55,850 लोग ठीक हो चुके हैं। केवल सोमवार को ही 15,789 मरीज ठीक हुए। वहीं, अब तक कुल 29,894 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का औसत 70.16 फीसदी है, जबकि मृत्युदर 2.77 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 17,12,160 लोग होम क्वारंटीन और 37,198 संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


पश्चिम महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना संक्रमण
बीते कुछ दिनों में कोरोना का संक्रमण पश्चिम महाराष्ट्र खासकर पुणे परिमंडल में काफी तेजी से बढ़ा है। पुणे में सोमवार को 2570 नए मरीज मिले और 25 संक्रमितों की मौत हुई, जबकि पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 399 मरीज सामने आए और 36 लोगों की मौत हो गई। कोल्हापुर के अलावा सांगली और सातारा में भी कोरोना का कहर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 31 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को 2269 नए मरीज सामने आए और पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो गई। मंबई में अब तक 1,72,010 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1,32,347 लोग स्वस्थ हुए हैं और 8181 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, मुंबई में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 31,123 है।

311 पुलिसकर्मिी कोरोना पॉजिटिव

वहीं पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 311 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि पांच की मौत हो गई है। इसके साथ महाराष्ट्र पुलिस में कुल संक्रमितों की संख्या 19,385 हो गई है। इनमें 15,521 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और 194 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस में सक्रिय मामलों की संख्या 3670 है। इस बात की जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने दी। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed