फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   31 per cent ministers is criminal in the Modi Cabinet

मोदी मंत्रिमंडल में 31 फीसदी मंत्री हैं अपराधी, 14 मंत्रियों पर हत्या जैसे गंभीर मामले हैं दर्ज

Sat, 09 Jul 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
31 per cent ministers is criminal in the Modi Cabinet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में हाल में हुए विस्तार के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है। इनकी औसत चल-अचल संपत्ति 12 करोड़ 94 लाख रुपये है। इसके अलावा 24 मंत्री ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने रिपोर्ट जारी कर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों का लेखाजोखा सार्वजनिक किया है। एडीआर ने यह रिपोर्ट मंत्रियों द्वारा दाखिल किए गए चुनाव शपथ पत्रों में दर्ज ब्योरे के आधार पर तैयार की है।
विज्ञापन


राजनीतिक और चुनावों का विश्लेषण करने वाली गैर सरकारी संस्थाएं एडीआर और न्यू की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रिमंडल में 72 मंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। वहीं नए सदस्यों में सबसे ज्यादा संपत्ति एमजे अकबर के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी संपत्ति 45 करोड़ रुपये घोषित की है। सबसे कम संपत्ति अनिल माधव दवे की है। उनकी संपत्ति कुल 60 लाख रुपये है। पूरे मंत्रिमंडल में सबसे कम 37 लाख रुपये की संपत्ति साध्वी निरंजन ज्योति की है।

मंत्रिमंडल में 31 फीसदी ऐसे मंत्री है, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 14 मंत्री ऐसे हैं जिन पर हत्या, दंगा भड़काने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। नए मंत्रियों में अनुप्रिया पटेल पर दो, रामदास अठावले पर दो, एमजे अकबर पर दो और विजय गोयल पर तीन केस दर्ज हैं।

उधर, रिपोर्ट में मोदी सरकार के मंत्रियों की शिक्षा का ब्योरा भी दिया गया है। 14 मंत्री ऐसे हैं जो 12वीं या इससे कम पढ़े हैं, जबकि 59 मंत्री ऐसे हैं जो ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं 5 मंत्री ऐसे हैं जो पीएचडी हैं।

प्रमुख नए मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा

31 per cent ministers is criminal in the Modi Cabinet

नाम                   - संपत्ति मोदी
एमजे अकबर        - 44 करोड़ 90 लाख
पीपी चौधरी        - 35 करोड़ 35 लाख
विजय गोयल        - 29 करोड़ 97 लाख
रामदास अठावले    - 03 करोड़ 66 लाख
अनुप्रिया पटेल        - 02 करोड़ 68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed