फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300th Advanced Light Helicopter, ALH Dhruv rolled out from HAL hangar today from Bengaluru

एचएएल का 300वां एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' लगाएगा आकाश में गोते, जानिए इसकी खूबियां

Tue, 29 Sep 2020 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
300th Advanced Light Helicopter, ALH Dhruv rolled out from HAL hangar today from Bengaluru
ALH-Dhruv - फोटो : ANI

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अपने 300वें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसे अपने हैंगर से रोल आउट कर दिया है। रोल आउट होने के बाद यह अब आकाश में गोते लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


कंपनी के सीएमडी आर माधवन ने कहा ने कहा कि एएलएच मार्क- I से मार्क- IV तक का विकास अभूतपूर्व रहा है और यह हेलीकॉप्टरों के स्वदेशी डिजाइन और विकास को प्रोत्साहन देता है।
विज्ञापन

 

स्वदेशी ध्रुव ने पहली बार 1992 में उड़ान भरी थी। उसके बाद से यह भारतीय सेना के लिए हर स्तर पर मददगार साबित हुई। इसकी खूबियां इसे और हेलीकॉप्टरों से अलग बनाती है। इसका उपयोग सेना और वायु सेना दोनों अधिकतम ऊंचाई वाली जगहों पर अपने अभियानों में कर रहे हैं।

इन हेलिकॉप्टरों के जरिए हथियार एवं अन्य उपकरण उन ऊंचाई वाले स्थानों पर ले जाया जा सकता है जहां अन्य हेलिकॉप्टर उड़ान भरने में सक्षम नहीं हैं। लद्दाख सेक्टर में इस तरह के 20 से ज्यादा हेलिकॉप्टर सेना की मदद कर रहे हैं।

सर्दी का मौसम में लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है और इस तरह के मौसम में भी यह पेलोड ले जाने में कारगर साबित होते हैं। कंपनी के सीईओ भास्कर ने बताया कि 2 लाख 80 हजार घंटे से अधिक उड़ान के साथ एएलएच किसी भी समय और किसी भी मिशन के लिए एक मल्टीरोल हेलीकॉप्टर साबित हुआ है।


वर्तमान में, एचएएल सेना के लिए 41 हेलीकॉप्टरों, भारतीय नौसेना के लिए 16 हेलीकॉप्टरों, और भारतीय तटरक्षक के लिए 16 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन कर रहा है। इसमें से 38 एएलएच का उत्पादन पहले ही हो चुका है और शेष का निर्माण 2022 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed