{"_id":"573c12814f1c1b071aac6eba","slug":"300-people-die-of-heatwave-in-telangana-so-far-this-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर गर्मी और गर्म हवाओं का कहर, गई 300 की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भयंकर गर्मी और गर्म हवाओं का कहर, गई 300 की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
गर्म हवाओं का कहर, गई 300 की जान
- फोटो : PTI
भयंकर गर्मी और गर्म हवाएं लोगों के लिए आफत बन कर आई है। भयंकर गर्मी ने तेलंगाना में 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इस बात की जानकारी तेलंगाना के राज्य आपता प्रबंधन विभाग ने दी है।
विज्ञापन
गर्मी से हुई मौतों की पुष्टि राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने की है। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 90 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद आता है महाबुद्धनगर जहां पर 44 लोगों की मौत अधिक गर्मी पड़ने की वजह से हो गई है।
विज्ञापन
वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
तेलंगाना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने गर्मी से मरने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि गर्म हवाओं से बचकर रहें और जरूरी सावधानी बरतें। सभी जिलों के लिए इस बाबत चेतावनी भी जारी कर दी गई है।